कालेधन पर लगाम लगाने की तैयारी में मोदी सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है। स्विटज़रलैंड की स्विस बैंक ने कालेधन के खातों की सूची भारत सरकार को सौंपी है। यह पहली लिस्ट है जो बैंक द्वारा भारत सरकार को सौंपी गई है।
स्विटज़रलैंज की ओर से कहा गया है कि अगली लिस्ट की जानकारी सितम्बर 2020 में दी जाएगी। यह पहली बार है जब भारत को ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन (AEOI) ढांचे के तहत स्विस अधिकारियों से बैंक खाताधारकों की जानकारी मिली है।
इस फ्रेमवर्क ते तहत उन खातों की भी जानकारी दी जाएगी जो वर्तमान में सक्रिय रूप से चल रही है। इसके अलावां उन खातों की जानकारी भी दी जाएगी जो साल 2018 के दौरान बंद कर दिए गए थे।
एफटीए के अधिकारियों ने इसकी संख्या के बारे में विशेष जानकारी देने मना कर दिया है। एक्सचेंज की गई जानकारी में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है।
लिस्ट में खाता, नाम, पता और कर पहचान संख्या भी शामिल है। इसके साथ ही वित्तीय संस्थान, खाता में रकम और पूंजी आय से संबंधित जानकारी भी शामिल है। स्विस सरकार ने एक बयान में कहा है कि जिन देशों के साथ स्वचालित सूचना आदान-प्रदान हुआ है, उनकी संख्या इस वर्ष 75 है।